उत्तर प्रदेश

Ghaziabad: कैलाशनगर में डी-फार्मा में फेल हुआ छात्र, फंदे पर लटककर दी जान

Admindelhi1
7 Oct 2024 8:01 AM IST
Ghaziabad: कैलाशनगर में डी-फार्मा में फेल हुआ छात्र, फंदे पर लटककर दी जान
x
मामले में उसके परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।

गाजियाबाद: विजयनगर के कैलाशनगर में डी-फार्मा के छात्र पीयूष गर्ग (19) का शव घर में फंदे से लटका मिला। सुबह पीयूष कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजन कमरे में गए। जहां उसका शव फंदे से लटका मिला। मामले में परिवार के लोग पुलिस को बिना सूचना दिए शव को अंतिम संस्कार के लिए हिंडन ले गए जहां से पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि मामले में उसके परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।

एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि पीयूष गर्ग डी फार्मा के प्रथम वर्ष का छात्र था। प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का सामने आया है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि पीयूष का डी-फार्म का परीक्षा परिणाम आया था। जिसमें वह चार विषयों में फेल हो गया था।

इस बात पर परिवार के लोगों ने उसकी डांट लगा दी। इसके बाद वह अपने कमरे में गया और बाहर नहीं आया। सुबह उठने पर भी जब बाहर नहीं आया तो परिवार के लोगों ने कमरे के अंदर जाकर देखा तो वह फंदे से लटका मिला। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।

Next Story