- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ghaziabad: भाजपा...
Ghaziabad: भाजपा कार्यकर्ताओं की बदसलूकी पर सपा का विरोध, डीएम को ज्ञापन सौंपा

गाजियाबाद: समाजवादी पार्टी (सपा) के सम्मानित सांसद रामजीलाल सुमन का पुतला फूंकने और सपा कार्यालय प्रभारी राहुल रावत के साथ अभद्रता करने के विरोध में समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गाजियाबाद को ज्ञापन सौंपा। इस घटना को लेकर सपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सपा गाजियाबाद के जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन एवं महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने किया। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री अखिलेश यादव के खिलाफ भी अपशब्दों का प्रयोग किया, जो निंदनीय है।
डीसीपी और एसीपी से मुलाकात, सख्त कार्रवाई की मांग
प्रतिनिधिमंडल ने डीसीपी गाजियाबाद एवं एसीपी कविनगर स्वतंत्र प्रताप सिंह से भी मुलाकात कर दोषियों की गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की। साथ ही थाना कविनगर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की अपील की गई।
प्रतिनिधिमंडल में कई वरिष्ठ नेता शामिल
इस विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के दौरान सपा के कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन एडवोकेट, महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव एडवोकेट, जिला महासचिव नितिन त्यागी, महानगर महासचिव राजन कश्यप, प्रदेश सचिव अभिषेक गर्ग, पूर्व प्रत्याशी संतोष यादव, ब्लॉक प्रमुख मधु चौधरी, प्रदेश महासचिव महिला सभा, वरिष्ठ सपा नेता रमेश यादव, अमन यादव, राष्ट्रीय महासचिव युवजन सभा श्रवण कुमार त्यागी, एडवोकेट मनोज पंडित, महानगर उपाध्यक्ष गुलाब यादव सहित कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी शामिल थे।
सपा नेताओं ने स्पष्ट कहा कि यदि दोषियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो समाजवादी पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध जारी रखेगी।





