उत्तर प्रदेश

Ghaziabad: एमएमजी अस्पताल में सुरक्षाकर्मी ने मरीज के तीमारदार को पीटा

Admindelhi1
8 April 2025 4:54 PM IST
Ghaziabad: एमएमजी अस्पताल में सुरक्षाकर्मी ने मरीज के तीमारदार को पीटा
x
युवकों ने विरोध करते हुए हंगामा किया

गाजियाबाद: एमएमजी अस्पताल में कल (सोमवार) इलाज कराने पहुंचे मरीज विजय के तीमारदार को सुरक्षाकर्मियों ने पीट दिया। घटना के बाद मरीज के साथ आए युवकों ने विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। गार्ड की पिटाई से घायल विवेक ने पुलिस बुला ली, इसके बाद हंगामा शांत हुआ।

साहिबाबाद के रहने वाले विजय को कई दिन से बुखार हो रहा है ’ सोमवार को वह जिला एमएमजी अस्पताल में सुबह इलाज कराने पहुंचे। उस समय अस्पताल में काफी भीड़ भी थी। उनके साथ आए विवेक से बाइक खड़ी करने के मामले में सुरक्षा कर्मियों से बहस हो गई। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने विवेक की पिटाई कर दी। घायल विवेक ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल से तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। एक सप्ताह पहले संजय नगर स्थित संयुक्त अस्पताल में पैर का एक्स-रे कराने युवक को महिला सुरक्षा गार्ड ने पीट दिया था। सुरक्षा और व्यवस्था के लिए अस्पतालों में लगाए गए सेवानिवृत्त पूर्व सैनिक ही मरीजों के लिए परेशानी बन रहे हैं।

वहीं सीएमएस डॉ. राकेश का कहना है कि सोमवार को अन्य दिनों की अपेक्षा मरीजों और उनके तीमारदारों की भीड़ अधिक हो जाती है। अधिकांश मरीज ओपीडी के सामने ही वाहन पार्क करने लगते हैं। जबकि पार्किंग के लिए इमरजेंसी के पास और निमार्णाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट के पास व्यवस्था की गई है। कई बार मरीज गार्ड से उलझ जाते हैं। सोमवार को भी तीमारदार और सुरक्षा गार्ड के बीच बहस हुई थी। मार-पिटाई की जांच की जा रही है। अगर जांच में गार्ड दोषी पाया गया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Next Story