- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ghaziabad: डरा-सहमा...
उत्तर प्रदेश
Ghaziabad: डरा-सहमा पति पहुंचा पुलिस के पास, पत्नी और उसके प्रेमी पर लगाए आरोप
Tara Tandi
13 April 2025 12:59 PM IST

x
Ghaziabad ग़ज़िआबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक व्यक्ति ने अपने पत्नी और उसके प्रेमी पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. ये पूरा मामला गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र का है. यहां के खीराजपुर निवासी अब्दुल कादिर ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी समर जहां और उसके प्रेमी फरमान ने उसे जान से मार डालने की और उसके शव को तलाब में मछलियों को खिला देने की धमकी दी है.
जानकारी के अनुसार अब्दुल कादिर ने 15 मार्च साल 2012 को मुस्लिम रीति-रिवाज से समर जहां से शादी की थी. अब्दुल कादिर के चार बच्चे हैं. वो फेरी लगाकर अपना जीवीका चलाता है. उसने आरोप लगाया है कि उसकी अनुपस्थिति में उसके भतीजे फरमान का अक्सर उसके घर आना जाना होता था.
पति ने पत्नी-प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा
उसने कहा कि पहले गांव वालों ने उसे उसकी पत्नी और उसके भतीजे के संबंध के बारे में बताया. बाद में उसने खुद भी अपनी पत्नी और भतीजे को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा. कादिर ने कहा कि जब उसने विरोध किया तो पत्नी और फरमान ने मिलकर उसे पीटा. साथ ही धमकी दी कि उसे इस बार ड्रम नहीं तालाब में फेंक देंगे. उसके टुकड़े कर के मछलियों को खिला देंगे.
पति ने पुलिस ने की शिकायत
इतना ही नहीं उसकी पत्नी ने उसे धमकी दी है कि वो उसके बच्चों को नहर में फेंक देगी. उसने ये भी कहा कि उसके पास इस साजिश की कॉल रिकॉर्डिंग और गवाह मौजूद हैं. कादिर ने डीसीपी ग्रामीण को इस पूरे मामले की शिकायत की है. डीसीपी ग्रामीण ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया है.
डीसीपी ग्रामीण ने मुराद नगर थाना पुलिस को आदेश दिया है कि इस पूरे मामले की जांच की जाए. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस ये पता लगा रही है कि कादिर के आरोपों में कितनी सच्चाई है. वहीं कादिर ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसकी और उसके बच्चों की सुरक्षा की जाए.
TagsGhaziabad डरा-सहमा पतिपुलिस पासपत्नी उसके प्रेमीलगाए आरोपGhaziabad Scared husbandpolice nearbywife and her loveraccuse himजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





