उत्तर प्रदेश

Ghaziabad: सौरभ की मौत गोली लगने से हुई, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला राज

Admindelhi1
28 May 2025 5:46 PM IST
Ghaziabad: सौरभ की मौत गोली लगने से हुई, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला राज
x
"गन शॉट से हुई सौरभ की मौत"

गाजियाबाद; मसूरी थाना क्षेत्र के गांव नहाल में शहीद सिपाही सौरभ देशवाल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस को सौंप दी है। एसीपी लिपी नगायच ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार एक गोली दाएं कान के पीछे से होकर माथे के बाएं ओर से निकली है। गोली सिर के आरपार होने और इससे बॉडी शॉक यानी उम्मीद से अधिक रक्त निकलने के कारण पर्याप्त आॅक्सीजन और पोषक तत्व न मिलने के चलते मौत होने की पुष्टि हुई है।

एसीपी के अनुसार रिपोर्ट के अनुसार सिपाही के सिर में नजदीक से गोली लगी। दोनों पैर और एक हाथ की कोहनी में घिसटने के निशान भी मिले हैं। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार बाइक सवार तीन पुलिसकर्मियों को गांव से निकलने के दौरान घेरा गया। बाइक पर सिपाही सौरभ देशवाल भी सवार थे। ग्रामीणों ने फायरिंग की तो अचानक सिर में गोली लगने से सौरभ बाइक से नीचे गिर गए। सिर में गोली आरपार होने से उनकी मौत हो गई। बताया कि बाइक से गिरने के दौरान दोनों घुटने और एक कोहनी सड़क पर घिसटने के जख्म पोस्टमार्टम में उजागर किए गए हैं।

गोली का खोखा बरामद नहीं: सौरभ को गोली किस हथियार से लगी? इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं हुई है। मसूरी और गौतमबुद्धनगर फेस-तीन की टीम ने घटनास्थल पर खोखा बरामद करने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। सौरभ को नजदीक से मारी गई गोली कान के पीछे लगी थी और काफी बड़ा होल बनाकर बाहर निकली। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि भीड़ में से किसी ने पिस्टल से फायरिंग की थी।

Next Story