- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ghaziabad: फर्जी...
उत्तर प्रदेश
Ghaziabad: फर्जी साझेदारी समझौते से 1.04 करोड़ की चपत
Admindelhi1
17 Jun 2025 5:38 PM IST

x
गाजियाबाद: डासना के सरफराज ने डीएलएफ कॉलोनी, रोहतक हरियाणा के सत्यपाल धनखड़ के खिलाफ साझेदारी के नाम 1.04 करोड़ की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि सत्यपाल ने रुपये लौटाने के नाम पर उनको जान से मारने की धमकी दी।
सरफराज ने बताया कि अपने परिचित रियाजुद्दीन, शकील के माध्यम से उनकी मुलाकात सत्यपाल धनखड़ से हुई। उन्होंने प्रस्ताव दिया कि हरियाणा में टेलीकॉम कंपनी में स्क्रैप का ठेका लेना है। उसे भी साझेदार बनाएंगे। इसके बाद उन्होंने सत्यपाल के खाते में 54 लाख रुपये बैंक के जरिये और 50 लाख रुपये नकद दे दिए।
माल बेचने की बारी आई तो सत्यपाल ने बात करनी बंद कर दी। तकादा पर उनको जान से मारने की धमकी दी और संपर्क तोड़ दिया। पीड़ित ने नंदग्राम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी पूनम मिश्रा ने बताया कि जांच कराई जा रही है।
Tagsगाजियाबादडासनासरफराजफर्जीसाझेदारीसमझौते1.04 करोड़चपतक्राइम न्यूज़फ्रॉड न्यूज़GhaziabadDasnaSarfarazFakePartnershipAgreement1.04 croreChapatCrime NewsFraud Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भा ख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





