उत्तर प्रदेश

Ghaziabad: मुनीम पर मिर्ची हमला कर लुटेरे ले उड़े 8.15 लाख

Admindelhi1
17 Jun 2025 6:33 PM IST
Ghaziabad: मुनीम पर मिर्ची हमला कर लुटेरे ले उड़े 8.15 लाख
x

गाजियाबाद: कविनगर क्षेत्र में नेहरूनगर पुल के नीचे सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने आइसक्रीम कारोबारी के मुनीम की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर 8.15 लाख रुपये लूट लिए।

वारदात को अंजाम देकर आरोपी हवा में पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए। एडिशनल पुलिस कमिश्नर आलोद प्रियदर्शी समेत अन्य अधिकारियों ने घटना स्थल का जायजा लिया।

लालकुआं निवासी अमित कुमार आइसक्रीम कारोबारी सिद्धार्थ रस्तोगी के यहां बतौर मुनीम कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि उनको राजनगर की कोटक महिंद्रा बैंक शाखा में कंपनी के 8.15 लाख रुपये जमा करने थे।

जैसे ही वह नेहरूनगर पुल के नीचे पहुंचे तो बाइक सवार तीन युवकों ने रोक लिया। रुकते ही उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया। आरोपियों ने स्कूटी में रखा बैग लूट लिया और हवा में पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने अमित कुमार को एमएमजी में भर्ती कराया। एडिशनल पुलिस कमिश्नर आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मौके का निरीक्षण किया गया है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। कंपनी के मालिक सिद्धार्थ रस्तोगी ने अज्ञात के खिलाफ लूट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि अमित उनके यहां 2011 से काम कर रहे हैं।

Next Story