उत्तर प्रदेश

Ghaziabad: पुलिस मुठभेड़ में महिला से चेन झपटने वाला लूटेरा घायल

Admindelhi1
1 April 2025 2:43 PM IST
Ghaziabad: पुलिस मुठभेड़ में महिला से चेन झपटने वाला लूटेरा घायल
x
"गोली लगने से हसन घायल"

गाजियाबाद: नंदग्राम पुलिस ने राजनगर एक्सटेंशन सोसायटी निवासी महिला से प्रियंका त्यागी के गले से सोने की चेन झपटकर भागने वाले लुटेरे हसन को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गोली लगने से हसन घायल हो गया है। गिरफ्तार लुटेरे से लूटी गई सोने की चेन, तमंचा और प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली गई है।

एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि सोमवार की दोपहर परिवर्तन स्कूल के सामने वाहनों की चेकिंग कर रही पुलिस को संदिग्ध बाइक सवार आता नजर आया। उसे रोकने का इशारा किया तो वह मोरटी तिराहे की ओर भागने लगा। ऊबड़ खाबड़ रास्ते पर बदमाश की बाइक फिसल गई और गिर गया। टीम ने सरेंडर करने को कहा तो बदमाश ने टीम पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम हसन निवासी गुलशन कालोनी बंबा रोड मुरादनगर बताया है। बताया कि हसन ने गौर कास्केड सोसायटी निवासी प्रियंका त्यागी से हसन ने ही सोने की चेन छपटी थी। पुलिस ने लूटी गई सोने की चेन, तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली है। एसीपी ने बताया कि हसन पर इंद्रापुरम में जानलेवा हमला, अवैध असलाह और साहिबाबाद और सिहानीगेट में लूट सहित सात मुकदमे दर्ज हैं।

Next Story