- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ghaziabad: सीडीओ अभिनव...
Ghaziabad: सीडीओ अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में विभिन्न कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई

गाजियाबाद: जिलाधिकारी महोदय के कक्ष, कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सीडीओ अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में माध्यमिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत प्रोजेक्ट अलंकार योजनान्तर्गत संचालित विभिन्न निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। प्रोजेक्ट अलंकार योजनान्तर्गत राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में वर्ष 2001-02 से वर्ष 2024-25 तक चल रहे निर्माण कार्य के बारे में जिला विद्यालय निरीक्षक, गाजियाबाद के द्वारा प्रत्येक वर्ष में स्वीकृत निर्माण कार्यो की प्रगति के बारे में बताया गया। वर्ष 2021-2022 में दो राजकीय विद्यालयों में स्वीकृत निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था- राजकीय निर्माण निगम, गाजियाबाद द्वारा दिसम्बर-2023 तक पूर्ण कर लिया गया है। वर्ष 2022-2023 में दो राजकीय विद्यालयों में मरम्मत व निर्माण कार्य स्वीकृत हुआ है, जिसके क्रम में राजकीय निर्माण निगम के द्वारा 01 विद्यालय का कार्य पूर्ण कर लिया गया व राजकीय कन्या इण्टर कॉॅलिज में 50 प्रतिषत कार्य पूर्ण हुआ है व निर्माण कार्य की टास्क फोर्स की तकनीकि जॉंच में निर्माण कार्य में मिली कमियों को दूर किये जाने का कार्य किया जा रहा है।
सीडीओ द्वारा निर्देशित किया गया कि जल्द से जल्द पाई गई कमियौं से सम्बन्धित निर्माण कार्य पूर्ण कर ले ताकि द्वितीय किस्त की धनराशि अवमुक्त की जा सकें। राजकीय निर्माण निगम को निर्देषित किया गया है कि भविष्य में इस तरफ की पुनरावृत्ति न हो इसके लिये स्थलीय निरीक्षण का कार्य गुणवत्तापूर्वक व समयबद्ध तरीके से किया जाये। उक्त के अतिरिक्त वर्ष 2022-23 में 05 राजकीय विद्यालयो में नवीन निर्माण कार्य स्वीकृत हुये है, कार्य माह-जुलाई-2023 में प्रारम्भ हो गया एवम तीन राजकीय विद्यालयो का कार्य 80 प्रतिषत पूर्ण हो गया है व मार्च-2025 तक पूर्ण होने की संभावना है। 02 विद्यालयों की द्वितीय किस्त की धनराशि प्राप्त न होने के कारण अभी निर्माण कार्य पूर्ण नही हुआ है। सीडीओ के द्वारा जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।
वर्ष 2023-24 में 12 राजकीय विद्यालयों में विभिन्न निर्माण कार्यो हेतु रू0. 1059.26 लाख की स्वीकृति प्राप्त हुई, जिसके क्रम में यू. पी. प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लि0 के द्वारा निर्माण कार्य किये जा रहे, जिसमे रा. इ. का. मछरी को छोड़कर अन्य सभी विद्यालयों में 50 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुके है। प्रतिनिधि यू. पी. प्रोजेक्ट्स कारपोरेषन लि0. के द्वारा बताया गया कि द्वितीय किस्त की धनराशि प्राप्त होने के उपरान्त शेष कार्य अति शीघ्र पूर्ण कर लिये जायेगे। वर्ष 2024-25 में 06 राजकीय विद्यालयों में बाउन्ड्रीवाल निर्माण का कार्य चल रहा है। कार्यदायी संस्था द्वारा अवगत कराया गया कि 03 विद्यालयो में निर्माण कार्य लगभग 80 प्रतिशत पूर्ण हो गया व 03 विद्यालयों में लगभग 30 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है। शीध्र कार्य पूर्ण होने की संभावना है।
सीडीओ सभी निर्माण कार्यो की समीक्षा में बैठक मे उपस्थित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों व जिला विद्यालय निरीक्षक, गाजियाबाद को निर्देशित किया गया कि अवशेष निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कर ले व निरन्तर कार्यो के प्रगति से अवगत कराये। इसके लिये कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक निर्माण कार्य का कार्य प्रगति चार्ट बना लिया जाये। जहॉं निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है उसका तकनीकि जॉंच/सत्यापन टास्क फोर्स से समिति से जल्द से जल्द पूर्ण करा लें। के द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि मल्टीपरपज हॉंल में तापमान कन्ट्रोल करने हेतु आवश्यक उपकरण भी लगा दे। सीडीओ द्वारा निर्देशित किया गया है कि 01 माह के अन्दर विशेष रूप से जहॉं कार्य 80 प्रतिशत से ऊपर पूर्ण हो गया है उनको पूर्ण करा ले व 15 से 20 मार्च के माध्यम जन प्रतिनिधि के माध्यम से निर्माण कार्यो का उद्धाटन करा लिया जाये।
बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक, अधिशासी अभियन्ता उ. प्र. निर्माण निगम, अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, प्रतिनिधि कार्यालय परियोजना प्रबन्धक यू.पी. प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लि. सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी समग्र शिक्षा उपस्थित रहे।
