उत्तर प्रदेश

Ghaziabad: राष्ट्रीय जाट महासभा भारत की समीक्षा बैठक आयोजित की गई

Admindelhi1
18 Feb 2025 12:35 PM IST
Ghaziabad: राष्ट्रीय जाट महासभा भारत की समीक्षा बैठक आयोजित की गई
x
"गोवर्धन में अवैध कब्जे के खिलाफ कूच की घोषणा"

गाजियाबाद: गोवर्धन में महाराजा सूरजमल द्वारा स्थापित की गई तालाब और बगीचे में छतरियां और महल पर हो रही जाट समाज की धरोहर पर अवैध कब्जा करने वाले असमाजिक तत्वों के खिलाफ उनको हटाने की रणनीति बनाई गई।

इस दौरान घोषणा की गई कि 23 फरवरी को जाट समाज गोवर्धन मथुरा के लिए कूच करेगा। बैठक में गाजियाबाद से सुधीर चौधरी को गाजियाबाद का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। गौरव निर्मल को शामली का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

बैठक में जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सरोहा, प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश अजय प्रमुख, क्षेत्रीय अध्यक्ष आनंद चौधरी, युवा प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण मलिक, प्रदेश महासचिव संजीव शेखर, युवा पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष मोहित मलिक, प्रदेश महासचिव सोनवीर खुटैल, मंडल अध्यक्ष युवा सागर तेवतिया, दिल्ली युवा प्रदेश अध्यक्ष शुभम जावला, युवा जिला अध्यक्ष गाजियाबाद तरुण राज तेवतिया और पदाधिकारी ने संगठन विस्तार के बारे में समीक्षा की।

Next Story