उत्तर प्रदेश

Ghaziabad: सेवानिवृत्त वायुसेना कर्मी ने लोनी विधायक पर लगाया धमकी का आरोप

Admindelhi1
25 March 2025 3:19 PM IST
Ghaziabad: सेवानिवृत्त वायुसेना कर्मी ने लोनी विधायक पर लगाया धमकी का आरोप
x
"पुलिस आयुक्त ने जांच कराकर कार्रवाई कराने का भरोसा दिया"

गाजियाबाद: लोनी के सिरौली गांव निवासी सत्यबीर गुर्जर ने विधायक नंदकिशोर गुर्जर पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त को शिकायत दी है। पुलिस आयुक्त ने जांच कराकर कार्रवाई कराने का भरोसा दिया है।

सिरौली गांव निवासी सत्यबीर गुर्जर ने बताया कि वह वायुसेना से 2007 में सेवानिवृत्त हुए थे। कारगिल युद्ध में भी उन्होेंने योगदान दिया। हाल ही में लोनी में रामकथा के दौरान हुए विवाद को लेकर उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट डाली थी। जिसमें उन्होंने नंदकिशोर गुर्जर की भूमिका पर सवाल उठाए थे। उनके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व पुलिस के खिलाफ दिए गए बयानों को गलत बताया था। इसके बाद नंदकिशोर गुर्जर नाराज हो गए और उन्होंने अपने नंबर से 22 मार्च को उनके बेटे के नंबर पर फोन किया। जिसमें उन्होंने कहा कि वह अपने पिता को समझा लें। नहीं तो वह उनको समझा देंगे और जान से मार देंगे। विधायक ने उनके लिए अभद्रता की सारी हदें भी पार कर दीं। सत्यबीर गुर्जर ने बताया कि वह विधायक के गलत कदम का विरोध कर रहे हैं। जिसकी वजह से वह उनसे खुन्नस मान रहे हैं।

Next Story