उत्तर प्रदेश

Ghaziabad: बलात्कारी के भाई ने बदला लेने के लिए की पीड़िता के भाई की हत्या

Tara Tandi
26 Feb 2025 5:23 PM IST
Ghaziabad: बलात्कारी के भाई ने बदला लेने के लिए की पीड़िता के भाई की हत्या
x
Ghaziabad गाजियाबाद: मधुबन बापूधाम क्षेत्र में बलात्कार के दोषी करार दिये गये एक व्यक्ति के भाई ने बदला लेने के लिए पीड़िता के भाई की कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी सरफराज को 27 वर्षीय व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसका शव 22 फरवरी को कमला नेहरू नगर के सुनसान इलाके में मिला था।
पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार ने कहा कि पूछताछ के दौरान सरफराज ने हत्या की बात कुबूल की और बताया कि कत्ल को अंजाम देने का उसका मकसद बदला लेना था। कुमार के मुताबिक, सरफराज ने बताया कि उसके छोटे भाई मनु ने 2023 में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार किया था और इस मामले में अदालत ने मनु को दोषी ठहराया था और वह वर्तमान में 20 साल कैद की सजा काट रहा है।
बड़े पत्थर से उसके सिर और चेहरे पर प्रहार
मनु को सजा दिलाने में बलात्कार पीड़िता के भाई ने अहम भूमिका निभायी थी और इसी को लेकर वह उससे रंजिश रखता था। कुमार ने बताया कि सरफराज ने एक साजिश के तहत बलात्कार पीड़िता के भाई से दोस्ती की और शुक्रवार शाम को उसे कमला नेहरू नगर में एक सुनसान जगह पर शराब पीने के लिये ले गया तथा शराब पीने के दौरान सरफराज ने एक बड़े पत्थर से उसके सिर और चेहरे पर प्रहार किये, जिससे उसकी मौत हो गयी। कुमार ने बताया कि पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया खून से सना हुआ पत्थर बरामद कर लिया है।
Next Story