- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ghaziabad: पांच माह...
Ghaziabad: पांच माह पूर्व दुष्कर्म पीड़िता किशोरी हुई गर्भवती

गाजियाबाद: मधुबन- बापूधाम क्षेत्र में भवन निर्माण का काम करने आए कामगार ने करीब पांच माह पूर्व किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। तीन दिन पूर्व किशोरी की तबीयत खराब हुई तो उसके गर्भवती होने की जानकारी परिजनों को लगी। किशोरी से पूछताछ के बाद आरोपी कामगार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
एसीपी कविनगर भाष्कर वर्मा ने बताया कि मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र के एक गांव में किशोरी अपने परिजनों के साथ रहती है। पीड़िता के पिता ने कुछ माह पूर्व अपने नए मकान का निर्माण कराया। भवन निर्माण कार्य के लिए राज मिस्त्री के साथ उसका बेटा भी काम करने आता था। एक दिन मौका पाकर उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने कई बार किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। बीते दिनों किशोरी की तबीयत खराब होने पर परिजनों को संदेह हुआ तो उन्होंने चिकित्सीय जांच कराई। डाक्टर ने बताया कि किशोरी साढ़े चार माह की गर्भवती है। परिजनों ने किशोरी से पूछताछ की तो उसने आरोपी का नाम उजागर किया। एसीपी ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी शादीशुदा है और पीड़िता के यहां भवन निर्माण के लिए आया था। किशोरी का मेडिकल कराया गया है।





