- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ghaziabad: हरनंदी पुरम...
Ghaziabad: हरनंदी पुरम में प्रगति की दस्तक, तीन किसानों ने दी जमीन

गाजियाबाद: गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) उपाध्यक्ष अतुल वत्स के नेतृत्व में हरनंदी पुरम योजना को सफलतापूर्वक धरातल पर लागू करने की मुहिम में बड़ी सफलता मिली है। योजना के तहत अब तक तीन किसानों ने अपनी जमीन का बैनामा जीडीए के पक्ष में कर दिया है।
इन तीन किसानों को उनके-उनके भूखंडों के लिए उचित प्रतिकर राशि भी प्रदान की गई है। हाल ही में राजनगर निवासी अभय सिंघल पुत्र प्रमोद सिंघल ने ग्राम चंपत नगर के खसरा संख्या 270, रकबा 0.1420 हेक्टेयर जमीन का बैनामा जीडीए के पक्ष में कराया। इसके लिए उन्हें 45 लाख 89 हजार 440 रुपये का भुगतान किया गया।
इसी प्रकार शाहपुर निज मोरटा निवासी किरण पाल त्यागी पुत्र त्रिलोक चंद ने ग्राम शमशेर के खसरा संख्या 837, रकबा 0.3455 हेक्टेयर जमीन का बैनामा किया, जिसके लिए उन्हें 1 करोड़ 86 लाख 84 हजार 640 रुपये का प्रतिकर राशि दी गई।
पहले भी, श्रीमती रूबी पत्नी दीपक कुमार निवासी ग्राम नगला फिरोजपुर मोहनपुर ने खसरा संख्या 364, रकबा 0.0759 हेक्टेयर जमीन का बैनामा जीडीए के पक्ष में कर दिया था।
जीडीए ने जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हाल ही में हुई बैठक और प्राधिकरण बोर्ड के निर्णय के आधार पर प्रभावित किसानों के साथ प्रतिकर राशि, जमीन के बैनामे और रजामंदी के लिए निरंतर प्रयास जारी रखे हैं।





