उत्तर प्रदेश

Ghaziabad: जिले में रमजान की तैयारियां शुरू, सभी मस्जिदों में रंगाई-पुताई का काम जारी

Admindelhi1
1 March 2025 4:19 PM IST
Ghaziabad: जिले में रमजान की तैयारियां शुरू, सभी मस्जिदों में रंगाई-पुताई का काम जारी
x
"चांद देखने का एहतमाम"

गाजियाबाद: रमजान के लिए मुस्लिम समुदाय के लोग घरों से मस्जिदों तक तैयारियां कर रहे हैं। लोग घरों में साफ-सफाई व सजावट का काम करा रहे हैं। सहरी और इफ्तारी के लिए जरूरी चीजों की बाजारों में जमकर खरीदारी हो रही है। शहर इमाम मुफ्ती जमीर बेग कासमी ने बताया कि एक मार्च को चांद दिखने के आसार हैं। शहर की सभी मस्जिदों में इसको लेकर तैयारी मुकम्मल की जा रही है। इसके अलावा लगभग सभी मस्जिदों में रंगाई-पुताई का काम जारी है। वजू के लिए पानी और रोशनी के लिए लाइट की भी व्यवस्था की गई। सफ के लिए पुरानी हो चुकी चटाई और चादर के स्थान पर नई चटाई और चादर आदि की व्यवस्था की गई।

घरों में भी तरावीह और रोजे को लेकर तैयारियां: घरों में भी तरावीह और रोजे को लेकर तैयारियां चल रही हैं। तरावीह के लिए काफी लोगों ने अपने घर के पुरुषों के लिए कुर्ते, पायजामे और लड़कियों के लिए हिजाब खरीदे हैं। रोजे और इफ्तारी के लिए अधिकांश लोगों ने कचरी, पापड़, खजूर, चना, बेसन, खजला, फेनी, सेवई आदि का इंतजाम कर लिया है। इसको लेकर बाजार में भी रौनक दिखाई दे रही है। नायब शहर इमाम मुफ्ती ने लोगों से चांद देखने का एहतमाम करने को कहा है। उन्होंने बताया कि अगर एक मार्च को चांद दिखाई दिया तो पहला रोजा दो मार्च को होगा।

मुस्लिम समुदाय के लोग रोजे रखें, तरावीह का एहतमाम करें शहर मुफ्ती ने कहा कि सभी मस्जिदों में नमाजियों की संख्या अधिक होगी। गरीबों की मदद करें। नमाज के बाद सभी अपने मुल्क में अमन चैन, भाईचारे की दुआ करें। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना बरकतों का है। इसमें तीन असरे रहमत, मगफिरत और जहन्नुम से निजात के होते हैं। हर साहिबे निसाब पर जकात वाजिब है। जो जरूरतमंद और हकदार लोगों की दी जाए। रमजान में अपने पड़ोस, आसपास के लोगों का विशेष ध्यान रखें। अपने दस्तरखानों की नुमाइश न करें। रमजान से पहले रमजान की इस ख्याल से तैयारी करें कि आप अपनी सेहत का ध्यान रख सकें।

Next Story