- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ghaziabad: किराये के...
Ghaziabad: किराये के मकान में रह रहे पीओपी मिस्त्री की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

गाजियाबाद: मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहे पीओपी मिस्त्री रूदल (40) निवासी आजमगढ़ की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। रूदल और उनका साथी रविवार देर रात खाना खाकर एक ही कमरे में सोए थे। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट के बाद मौत के कारण स्पष्ट होने की बात कह रही है।
एसीपी कविनगर स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि गांव रईसपुर में अजय चौधरी का मकान है। इसमें रूदल पुत्र चुन्नू निवासी गांव शेरवां, थाना बुडनपुर जनपद आजमगढ़ किराये पर रहता है। रूदल पीओपी का मिस्त्री है। रविवार की देर शाम रूदल और उनका साथी मिस्त्री दोनों खाना खाकर कमरे में सोये थे।
शुक्रवार सुबह जब रूदल नहीं जागा तो साथी ने जगाने का प्रयास किया। रूदल में कोई हलचल न होने पर साथी मिस्त्री ने पुलिस और उनके परिजनों को सूचना दी। पुलिस रूदल को एमएमजी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने छह दिन पूर्व रूदल की मौत होने की संभावना जताई है। शव को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। हालांकि परिजनों ने भी अभी कोई शिकायत नहीं दी है।





