उत्तर प्रदेश

Ghaziabad: पॉलिटेक्निक की प्रवेश परीक्षा की तारीख जल्द होगी घोषित

Admindelhi1
23 May 2025 7:58 PM IST
Ghaziabad: पॉलिटेक्निक की प्रवेश परीक्षा की तारीख जल्द होगी घोषित
x
परीक्षा केंद्र बनाने को लेकर तैयारी शुरू

गाजियाबाद: यूपी पॉलिटेक्निक की प्रवेश परीक्षा पांच जून से हो सकती है। मुख्यालय की ओर से पंजीकरण की तारीख आगे बढ़ाने को लेकर कोई नया आदेश अभी तक जारी नहीं किया गया है। जल्द ही परीक्षा की तारीख भी घोषित हो सकती है। परीक्षा केंद्र बनाने को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है।

यूपी पॉलिटेक्निक में दाखिले के लिए पंजीकरण पहले 10 मई तक खोले गए थे। इसके बाद तारीख बढ़ाकर 20 मई कर दी गई। जबकि, पहले 20 मई से परीक्षा कराने की तैयारी थी, जिसको फिर आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया। पॉलिटेक्निक की प्रवेश परीक्षा के लिए करीब दो हजार छात्रों ने पंजीकरण कराया है। कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए जिले में पांच केंद्र इस बार भी बनाए जाएंगे। राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य डॉ. जानबेग लोनी ने बताया कि परीक्षा की तारीख की औपचारिक घोषणा जल्द होगी। हो सकता है कि परीक्षा पांच से दस जून तक करा दी जाए। पंजीकरण की तारीख बढ़ाने पर कोई विचार मुख्यालय के स्तर से नहीं किया गया है।

Next Story