उत्तर प्रदेश

दाढ़ी काटने का मामला: ट्विटर इंडिया के MD को गाजियाबाद पुलिस ने नोटिस भेजा, दर्ज कराना होगा बयान

jantaserishta.com
18 Jun 2021 8:12 AM IST
दाढ़ी काटने का मामला: ट्विटर इंडिया के MD को गाजियाबाद पुलिस ने नोटिस भेजा, दर्ज कराना होगा बयान
x

सरकार और माइक्रोब्लोगिंग सोशल मीडिया साईट ट्विटर के बीच का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक तरफ केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ट्विटर के खिलाफ लगातार बयान दे रहे हैं तो गाजियाबाद पुलिस ने भी एक बुजुर्ग की वायरल वीडियो के संबंध में ट्विटर के खिलाफ FIR दर्ज की हुई है.

ताजा घटनाक्रम में अब गाजियाबाद पुलिस ने ट्विटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष माहेश्वरी को नोटिस भेज दिया है. इस नोटिस को भेजते हुए गाजियाबाद पुलिस ने ट्विटर इंडिया के MD से कहा है कि वे एक हफ्ते के अंदर लोनी पुलिस स्टेशन आकर बयान दर्ज करवाएं. इस नोटिस की कॉपी आज तक के पास भी है. मनीष माहेश्वरी ट्विटर कम्युनिकेशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं.
गाजियाबाद पुलिस ने मनीष माहेश्वरी को ये नोटिस 160 सीआरपीसी के तहत भेजा है. नोटिस में गाजियाबाद पुलिस ने लोनी में दर्ज एफआईआर के बारे में बताते हुए ट्विटर को कहा है कि कुछ लोगों के जरिए कम्युनल हेट वाले ट्वीट किए गए, लेकिन ट्विटर ने कोई एक्शन/संज्ञान नहीं लिया. साथ ही देश/प्रदेश, समाज में घृणा फैलाने वाले लेख को बढ़ावा दिया गया, समाज विरोधी लेख को लगातार वायरल होने दिया गया.
नोटिस में पुलिस ने कहा है कि ''एफआईआर दर्ज है इसलिए आपका बयान लेना है, पत्र मिलने के एक हफ्ते के अंदर अपना बयान लोनी पुलिस स्टेशन में उपस्थित होकर दर्ज करवाएं.''




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story