- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ghaziabad: पुलिस ने 37...
उत्तर प्रदेश
Ghaziabad: पुलिस ने 37 किलो डोडा पोस्त सहित दो को किया गिरफ्तार
Admindelhi1
17 May 2025 6:15 PM IST

x
पकड़े गए डोडा पोस्त की कीमत 3.5 लाख रुपये आंकी गई
गाजियाबाद: नंदग्राम पुलिस ने मोरटी तिराहे पर चैकिंग के दौरान 37 किलोग्राम डोडा पोस्त के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए डोडा पोस्त की कीमत 3.5 लाख रुपये आंकी गई है।
एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम बबलू निवासी शहीदनगर चिकम्बरपुर थाना साहिबाबाद और रिंकू निवासी राज मार्केट ओल्ड सीमापुरी थाना दिलशाद गार्डन दिल्ली बताया है। दोनों ने बताया कि वह बदायूं से डोडा सस्ती दरों पर खरीदकर छोटा हाथी में सामान लादकर उसके पीछे छिपा देते थे।
गाजियाबाद में इसे पीसकर छोटे-छोटे पैकेट में लोगों को बेच देते थे। बताया कि आरोपियों से घटना में प्रयुक्त छोटा हाथी, 1750 रुपये और दो मोबाइल बरामद किए गए हैं। पूछताछ कर दोनों को जेल भेज दिया गया है।
Tagsगाजियाबादनंदग्राम पुलिसपुलिस37 किलोडोडा पोस्तदोगिरफ्तारGhaziabadNandgram PolicePolice37 kgpoppy husktwoarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





