उत्तर प्रदेश

Ghaziabad: पुलिस ने धर्मांतरण के आरोप में दो आरोपियों को पकड़ा

Admindelhi1
4 Oct 2024 9:17 AM IST
Ghaziabad: पुलिस ने धर्मांतरण के आरोप में दो आरोपियों को पकड़ा
x
पादरी की तलाश जारी

गाजियाबाद: क्राॅसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में हाल ही में दर्ज किए गए धर्मांतरण के दो मामलों में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सैन विहार के मामले में पुष्पा नाम की महिला पकड़ी गई है जबकि डूंडाहेड़ा के केस में सचिन को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों के खातों में बाहर से पैसा आने की जानकारी मिली है। डूंडाहेड़ा के मामले में अब राजू नाम के पादरी की तलाश है।

सैन विहार के मामले में रीना ने केस दर्ज कराया था। इसमें सैन विहार की ही निवासी पुष्पा नाम की महिला पर धर्मांतरण कराने का आरोप है। पुलिस पूछताछ में पुष्पा ने धर्मांतरण कराना कुबूल किया। एसीपी वेव सिटी लिपि नगायच ने बताया कि पुष्पा ने 15 साल पहले ईसाई धर्म अपनाया था।

इसके बाद से वह अन्य महिलाओं का धर्मांतरण कराने लगी। इसके लिए वह काॅलोनी की महिलाओं को अपने घर बुलाती थी। वहां बाइबिल का पाठ कराया जाता था। वह कहती थी कि ईसाई धर्म अपनाने से उसे लाभ हुआ। वह निसंतान थी और बच्चा चाहती थी। उसने ईसाई धर्म अपनाया तो उसकी मनोकामना पूरी हो गई। उसके दावे को सच मानकर कई महिलाएं उससे प्रभावित हो गईं थीं। रीना का कहना है कि वह शुरू में पुष्पा के इरादे को भांप नहीं सकीं, लेकिन थोड़े ही दिन में पूरा खेल समझ में आ गया।

Next Story