- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ghaziabad: पुलिस ने...
Ghaziabad: पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी को दबोचा

गाजियाबाद: क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी प्रकाश निवासी तिगरी चिपियाना, बिसरख को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले से जुड़ा एक साथी अभी पुलिस पकड़ से दूर है। उसकी तलाश में पुलिस की टीम दबिश दे रही है।
एसीपी उपासना पांडेय ने बताया कि नोएडा के थाने में सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ था। बाद में घटनास्थल क्रॉसिंग रिपब्लिक का होने की वजह से मुकदमा यहां ट्रांसफर किया गया। युवती ने पुलिस को बताया कि प्रकाश सोनी से उनका परिचय था। वह पहले उनकी कॉलोनी में भी रहता था। उसने एक दिन मिलने के लिए उसको बुलाया था। आरोपी ने कार में युवती को बैठा लिया। कार में पहले से प्रकाश सोनी का साथी भी मौजूद था। दोनों ने मिलकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और वारदात को अंजाम देने के बाद वह भाग निकले। आरोपी तभी से पुलिस की पकड़ से दूर चल रहे थे। अब पुलिस ने प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। जबकि इसके साथी नरेंद्र की भूमिका भी सामने आई है। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।





