उत्तर प्रदेश

Ghaziabad: पासपोर्ट के लिए डाकघर केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 90 की गई

Admindelhi1
14 May 2025 7:20 PM IST
Ghaziabad: पासपोर्ट के लिए डाकघर केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 90 की गई
x
अब आगरा, मेरठ, वृंदावन और सहारनपुर में आवेदन की सीमा भी बढ़ाई गई

गाजियाबाद; क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय गाजियाबाद के चार डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्रों में प्रतिदिन की आवेदन क्षमता में वृद्धि की गई है। अब आगरा, मेरठ, वृंदावन और सहारनपुर में आवेदन की सीमा भी बढ़ाई गई और पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट के लिए अधिक आवेदन की सीमा बढ़ाई गई है।

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनुज स्वरूप ने बताया कि यह निर्णय विदेश मंत्रालय के दिशा-निदेर्शों पर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पहले जहां आगरा और मेरठ में प्रतिदिन पासपोर्ट आवेदन 80 लिए जाते थे उसको बढ़ाकर 90 कर दिया गया है, वहीं सहारनपुर और वृंदावन में जहां प्रतिदिन 40 पासपोर्ट आवेदन लिए जाते थे उनको भी बढ़ाकर 90 कर दिया गया है। इसके अलावा अन्य डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र जैसे अछनेरा, अलीगढ़, बागपत, बुलंदशहर, हाथरस, मुजफ्फरनगर और नोएडा में पासपोर्ट के 45 और पीसीसी के पांच आवेदन प्रतिदिन स्वीकार किए जाएंगे। उन्होंने अपील की है कि सभी आधिकारिक वेबसाइट ६६६.स्रं२२स्रङ्म१३्रल्ल्िरं.ॅङ्म५.्रल्ल के माध्यम से ही आवेदन करें।

Next Story