उत्तर प्रदेश

Ghaziabad: अपराधी से मुकाबला करते हुए नोएडा पुलिस कांस्टेबल शहीद

Admindelhi1
26 May 2025 8:42 PM IST
Ghaziabad: अपराधी से मुकाबला करते हुए नोएडा पुलिस कांस्टेबल शहीद
x
"फायरिंग में नोएडा पुलिस के एक जवान की गोली लगने से मौत"

गाजियाबाद: बीती देर रात अपराधी को पकडऩे गई नोएडा पुलिस पर पथराव और फायरिंग हुई है। इस फायरिंग में नोएडा पुलिस के एक जवान की गोली लगने से मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद में दबिश देने गई नोएडा पुलिस पर पथराव और फायरिंग हुई है। इस घटना में नोएडा पुलिस के एक कांस्टेबल को गोली लग गई। आनन फानन में उसे गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। रविवार देर रात नोएडा पुलिस यहां मसूरी थाना क्षेत्र के नाहल में दबिश देने आई थी। नोएडा पुलिस की सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची मसूरी थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। गाजियाबाद के डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी के मुताबिक इस संबंध नोएडा फेज तीन थाने के दरोगा सचिन ने मसूरी थाने में बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि मसूरी थाना क्षेत्र के नाहल गांव में रहने वाला कादिर गाजियाबाद और नोएडा में दर्ज कई मुकदमों में वांछित है।

उसकी गिरफ्तारी के लिए नोएडा पुलिस ने रविवार को दबिश दी थी। पुलिस टीम जैसे ही इस बदमाश के घर के बाहर पहुंची, अचानक से लोगों ने हमला कर दिया। डीसीपी ग्रामीण के मुताबिक मृत कांस्टेबल की पहचान सौरभ के नाम से हुई है। वह यहां पुलिस टीम के साथ दबिश में आया था। मसूरी थाना क्षेत्र में डेढ़ साल पहले भी पुलिस पर हमला हुआ था।

गौरतलब है कि नोएडा पुलिस अपराधियों पर लगातार कार्रवाई करती है और अक्सर अपराधियों के साथ उसके एनकाउंटर की खबरें सामने आती रहती हैं, लेकिन गाजियाबाद में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वह पुलिसकर्मी की ही जान ले लेंगे, ये गंभीर बात है। इस मामले में ऐसा एक्शन होना चाहिए कि इन बेलगाम अपराधियों की नाक में नकेल कसी जा सके

Next Story