उत्तर प्रदेश

Ghaziabad News: अस्पताल में भर्ती थी मां, घर में झुलस गए तीनों बच्चे

Bharti Sahu 2
25 Aug 2024 9:16 AM IST
Ghaziabad News:  अस्पताल में भर्ती थी मां, घर में झुलस गए तीनों बच्चे
x
Ghaziabad News: गाजियाबाद से दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक घर में तीन बच्चों के झुलसने की खबर सामने आई है। हादसा उस वक्त का है जब घर में ना तो बच्चों की मां थी और ना ही पिता। हादसे के वक्त बच्चे सो रहे थे। इसी दौरान घर में आग लग गई और बच्चे झुलस गए। घटना मसूरी थानाक्षेत्र के नाहल गांव में शनिवार सुबह की है। पड़ोसियों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। बच्चों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, घर में आग लगने का कारण बिजली के शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
Next Story