उत्तर प्रदेश

Ghaziabad News: वैभव खंड में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख

Bharti Sahu 2
2 Oct 2024 6:20 AM IST
Ghaziabad News: वैभव खंड में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख
x
Ghaziabad News: गाजियाबाद के इंदिरापुरम में मंगलवार रात बड़ा हादसा हो गया. मंगलवार रात इंदिरापुरम के वैभव खंड स्थित दुकान नंबर पांच, छह और सात में भीषण आग लग गई. दुकानों में आग लगती देख लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के कई टैंकर मौके पर पहुंच गए. तुरंत इन टैंकरों से आग बुझाई गई. हालांकि आग काफी भयावह है. अभी तक फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू नहीं पा सकी है. हालांकि इस हादसे में किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है. आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, मार्केट में लगी आग से आसपास के रिहायशी इलाकों में फैले धुएं ने लोगों को परेशान कर दिया है. आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है|
Next Story