उत्तर प्रदेश

Ghaziabad News: हरियाणवी कलाकार से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

Bharti Sahu 2
21 Oct 2024 8:15 AM IST
Ghaziabad News: हरियाणवी कलाकार से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
x
Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जिले के नंद ग्राम क्षेत्र में स्थित एक फ्लैट में एक हरियाणवी कलाकार के साथ कथित तौर पर बलात्कार की कोशिश करने के आरोप में एक व्यक्ति को रविवार को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. दर्ज रिपोर्ट का हवाला देते हुए अपर पुलिस आयुक्त अजय कुमार सिंह ने बताया कि 20 वर्षीय हरियाणवी युवती जब शनिवार रात करीब एक बजे अपने फ्लैट पर पहुंची तो उसने वहां आकाश त्यागी और एक अन्य व्यक्ति को पाया सिंह ने बताया कि जब उन दोनों ने कथित तौर पर युवती के साथ-
बलात्कार की कोशिश की तो उसने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया. उन्होंने बताया कि आरोपियों ने दरवाजा तोड़ दिया लेकिन युवती किसी तरह भागने में सफल रही. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Next Story