उत्तर प्रदेश

Ghaziabad: सांसद अतुल गर्ग ने कांग्रेस प्रत्याशी रहीं डॉली शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया

Admindelhi1
7 Oct 2024 9:33 AM IST
Ghaziabad: सांसद अतुल गर्ग ने कांग्रेस प्रत्याशी रहीं डॉली शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया
x
डॉली शर्मा पर चुनाव प्रचार के दौरान अतुल गर्ग पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

गाजियाबाद: सांसद अतुल गर्ग ने कांग्रेस की महिला नेता और 2024 के लोकसभा चुनावों में प्रत्याशी रही डॉली शर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। डॉली शर्मा और उनके एक अन्य साथी इमरान खान के खिलाफ कवि नगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। डॉली शर्मा पर चुनाव प्रचार के दौरान अतुल गर्ग पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

अतुल गर्ग द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक 12 अप्रैल 2024 को डॉली शर्मा ने अपने चुनाव कार्यालय पर एक भाषण दिया था। इसमें उन्होंने अतुल गर्ग को भू माफिया और घोटाले बाज बताया था। डॉली शर्मा ने कहा था कि अतुल गर्ग ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। अतुल गर्ग ने अपनी तहरीर में इस सभी आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया।

अतुल गर्ग ने कहा कि उन पर मनगढ़ंत आरोप लगाए गए, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचा। उन्होंने कवि नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। अब पुलिस ने मानहानि, जानबूझकर अपमान, आपराधिक षड्यंत्र के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसीपी अभिषेख श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Next Story