- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ghaziabad: पुरानी...
Ghaziabad: पुरानी रंजिश में मां-बेटे पर ताबड़तोड़ फायरिंग

गाजियाबाद: मुरादनगर के धेदा गांव में रात में कार सवार लोगों ने गांव निवासी पंकज चौधरी और उनकी मां गुद्दी चौधरी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में हमलावारों ने घर में घुसकर चार राउंड फायरिंग की, जिसमें पंकज चौधरी को दो गोलियां और उनकी मां गुद्दी चौधरी को एक गोली लगी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल पंकज व उनकी मां गुद्दी को इलाज के लिए अस्पताल रेफर किया गया। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने बताया कि यह हमला पंकज की पुरानी रंजिश का परिणाम हो सकता है। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है फरार हमलावारों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
मसूरी सहायक पुलिस आयुक्त लिपि नगायच ने कहा कि मुरादनगर ग्राम धेदा से सूचना मिली थी कि रात पडोस के गांव के प्रशांत एवं उसके साथियों द्वारा वादी की पत्नी गुड्डी और वादी के पुत्र पंकज पर जान से मारने की नियत से हमला किया गया।
इस सूचना पर तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। दोनों ही घायलों का इस समय अस्पताल में इलाज चल रहा है। थाना मुरादनगर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।





