उत्तर प्रदेश

Ghaziabad: एमएमजी अस्पताल को 88.69 प्रतिशत अंक मिले, एंक्वाश सर्टिफिकेट मिला

Admindelhi1
10 Jun 2025 4:26 PM IST
Ghaziabad: एमएमजी अस्पताल को 88.69 प्रतिशत अंक मिले, एंक्वाश सर्टिफिकेट मिला
x
"16 लाख की राशि मिलेगी"

गाजियाबाद: राष्ट्रीय क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड सर्वे के बाद एमएमजी अस्पताल को एंक्वाश सर्टिफिकेट मिला है। अस्पताल को 88.69 प्रतिशत अंक मिले हैं। सर्टिफिकेट मिलने के बाद अस्पताल के बेहतर प्रबंधन के लिए केंद्र सरकार से 16 लाख की धनराशि भी दी जाएगी। एमएमजी अस्पताल के सीएमएस डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि एंक्वाश की तीन सदस्यीय टीम ने पांच से सात मई को अस्पताल का सर्वे किया था। उसकी रिपोर्ट के अनुसार फामेर्सी की गुणवत्ता 92.26 प्रतिशत, ओपीडी की 88.25, ब्लड बैंक की 87 फीसदी, पीडियाट्रिक वार्ड की 86.77, वार्ड के लिए 88.21, रेडियोलॉजी के लिए 86.42, इमरजेंसी के लिए 85.76, आईपीडी के लिए 90.65, मरीजों की सेवा में 87.18, ओटी में 95.48 और लैब के लिए 87.46 प्रतिशत अंक मिले हैं। मूल्यांकन में 70 फीसदी से अधिक अंक मिलने के बाद केंद्र सरकार की तरफ से 16 लाख की धनराशि मिलेगी, जिसका इस्तेमाल मरीजों की सुविधाओं के लिए किया जाएगा।

Next Story