उत्तर प्रदेश

Ghaziabad: नेशनल हाईवे नौ पर मिनी बस ने कार में टक्कर मारी, बुजुर्ग की हुई मौत

Admindelhi1
10 Jun 2025 4:41 PM IST
Ghaziabad: नेशनल हाईवे नौ पर मिनी बस ने कार में टक्कर मारी, बुजुर्ग की हुई मौत
x

गाजियाबाद: एनएच नौ स्थित डासना ओवरब्रिज के नजदीक सोमवार की सुबह कार में पीछे से आई मिनी बस ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार शांतिलाल (80) की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि अन्य कार सवार मामूली रूप से चोटिल हो गए। कार मालिक ने मिनी बस चालक के खिलाफ मसूरी में मुकदमा दर्ज कराया है।

एसीपी लिपी नगायच ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे कार में सवार शांतिलाल, मंजूद जैन और पूर्वी जैन निवासी ईस्ट आॅफ कैलाशपुरी नई दिल्ली चालक राज हसन निवासी महाराजपुर के साथ मेरठ की ओर जा रहे थे। कार की स्पीड़ काफी कम थी। इसी बीच नोएडा से सवारियों भरकर हापुड़ जा रही मिनी बस ने कार की बाईं ओर जोरदार टक्कर मार दी। दोनों वाहनों की टक्कर होते ही कार और मिनी बस में बैठी सवारियों में चीखपुकार मच गई। कार की पिछली सीट पर बाई ओर बैठे शांतिलाल मिनी बस की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हाइवे पर क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को क्रेन से उठाकर साइड कराया। हादसे के बाद मिनी बस चालक बाबूगढ छावनी जनपद हापुड निवासी पिंटू को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने सवारियों ने अन्य वाहनों से हापुड़ की ओर रवाना किया और मिनी बस कब्जे में ले ली। पुलिस ने शव को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। वहीं, मिनी बस की टक्कर से मंजू जैन और पूर्वी जैन भी मामूली रूप से चोटिल हो गए।

Next Story