उत्तर प्रदेश

Ghaziabad: कवि नगर पुलिस ने हिंदूवादी संगठन के करीब 150 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया

Admindelhi1
9 Oct 2024 1:55 PM IST
Ghaziabad: कवि नगर पुलिस ने हिंदूवादी संगठन के करीब 150 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया
x
50 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गाजियाबाद: गाजियाबाद में हिंदूवादी संगठन द्वारा पुलिस लाइन में किए गए प्रदर्शन और नारेबाजी के मामले में करीब 150 लोगों के खिलाफ कवि नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

बताया जाता है कि यह लोग सुबह 11:00 बजे के करीब पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुलिस लाइन पहुंचे थे और बिना अनुमति के धरना प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के चलते आवागमन बाधित हुआ और सरकारी कार्य में भी रुकावट आई, जिसके चलते पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Next Story