उत्तर प्रदेश

Ghaziabad: कैलाश मानसरोवर यात्रा का शेड्यूल जारी

Admindelhi1
6 Jun 2025 12:49 PM IST
Ghaziabad: कैलाश मानसरोवर यात्रा का शेड्यूल जारी
x
11 जून से 27 अगस्त तक

गाजियाबाद: गाजियाबाद नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा कैलाश मानसरोवर यात्रा से पूर्व कैलाश मानसरोवर भवन इंदिरापुरम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। आसपास के क्षेत्र का भी भ्रमण किया गया। कैलाश मानसरोवर यात्रा 7 जून से प्रारंभ होकर 27 अगस्त तक चलेगी जिसके लिए लगातार पूरे भारतवर्ष से आगंतुक शहर में आएंगे। व्यवस्थाओं को बेहतर करने के लिए नगर आयुक्त निगम अधिकारियों सहित निरीक्षण के लिए कैलाश मानसरोवर भवन पहुंचे, बेहतर व्यवस्था बनाने की निर्देश टीम को दिए गए।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने शुरू कराई नालों की मरम्मत तथा सफाई: करंट क्राइम। मानसरोवर यात्रा की तैयारियां प्रारंभ हो चुकी हैं। मौके पर निरीक्षण किया गया। नालों की सफाई तथा नालों की मरम्मत का कार्य मौके पर ही कराया गया अन्य अधिकारियों को भी प्रतिदिन मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए। महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार इंदिरापुरम स्थित कैलाश मानसरोवर भवन के आसपास साफ सफाई प्रकाश व्यवस्था पानी की छिड़काव की व्यवस्था सौंदर्यकरण के कार्य गाजियाबाद नगर निगम द्वारा कराई जाएगी जिसकी तैयारी चल रही है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया सभी निर्माण उद्यान स्वास्थ्य के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे।

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए पूरे भारतवर्ष से आएंगे श्रद्धालु: नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि 7 जून से 27 अगस्त तक कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए यात्री पूरे भारतवर्ष से शहर में आएंगे जिसके लिए मानसरोवर भवन इंदिरापुरम के आसपास साफ सफाई की व्यवस्था, प्रकाश की व्यवस्था, धूल मुक्त सड़कों की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को परंपरागत तरीके से निगम बनाए रखेगा।

Next Story