- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ghaziabad: आग की चपेट...
उत्तर प्रदेश
Ghaziabad: आग की चपेट में आई कबाड़, आठ झुग्गियां जलकर खाक
Admindelhi1
13 May 2025 4:04 PM IST

x
गाजियाबाद: मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के सदरपुर-रहीसपुर मार्ग स्थित खाली पड़ी जमीन में पड़े कबाड़ के ढेर में सोमवार की दोपहर आग लग गई। 40 डिग्री तापमान में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और वहीं बनी झुग्गियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। जब तक दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची तब तक आठ झुग्गी और उनमें रखा सामान जल चुका था। हालांकि अलग-अलग स्टेशन से पहुंची दमकल विभाग की पांच यूनिट ने आग पर जल्द ही काबू पा लिया और आगे को बढ़ने से रोक दिया।
सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि सोमवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे सूचना मिली कि केशव कुंज कालोनी स्थित खाली पड़े मैदान में कबाड़ और झुग्गियों में आग लग गई है। घटनास्थल पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने करीब एक घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
Tagsगाजियाबादआग की चपेटकबाड़आठ झुग्गियांजलकरखाकGhaziabadfire engulfsjunkeight hutsburnt to ashesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





