उत्तर प्रदेश

Ghaziabad: जेपी नड्डा शनिवार को दिल्ली से मुरादाबाद जाएंगे

Admindelhi1
27 Dec 2024 1:50 PM IST
Ghaziabad: जेपी नड्डा शनिवार को दिल्ली से मुरादाबाद जाएंगे
x
"एनएच 24 पर होगा स्वागत"

गाजियाबाद: गाजियाबाद पहुंचने पर उनके स्वागत की तैयारी में महानगर संगठन के पदाधिकारी जुट गए हैं। महानगर अध्यक्ष व विधायक संजीव शर्मा ने बताया कि विजयनगर बाईपास के निकट उनका स्वागत किया जाएगा। इस दौरान वह मंच पर आकर सभी कार्यकतार्ओं को संबोधित भी करेंगे। सुबह 10 बजे वह विजयनगर पहुंचेंगे। स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। बृहस्पतिवार को स्वागत समारोह की तैयारी के लिए नेहरूनगर स्थित कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया।

तैयारी बैठक का जायजा लेने क्षेत्रीय मंत्री आशीष वत्स पहुंचे। इस मौके पर सभी मंडल अध्यक्षों और महानगर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में विजेंद्र नागर, महानगर अध्यक्ष व विधायक संजीव शर्मा, महामंत्री पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, राजेश त्यागी, उपाध्यक्ष बॉबी त्यागी, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष उदिता त्यागी, कुलदीप त्यागी और सभी मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।

Next Story