उत्तर प्रदेश

Ghaziabad: वसुंधरा में आईटी कंपनी के मैनेजर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Admindelhi1
5 Oct 2024 10:51 AM IST
Ghaziabad: वसुंधरा में आईटी कंपनी के मैनेजर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
x
आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा

गाजियाबाद: इंदिरापुरम थानाक्षेत्र के वसुंधरा में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव पेड पर लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक गुरूग्राम की एक आइटी कंपनी में मैनेजर था। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

पुलिस को सूचना मिली कि वसुंधरा सेक्टर आठ में वसुंधरा फार्म के पास एक युवक का शव पेड पर लटका हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर शिनाख्त का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त संदीप निवासी ग्राम सलावा थाना सरधना जनपद मेरठ के रुप में हुई। पुलिस का कहना था कि मृतक की जेब से मिले मोबाइल और कागजात से उसकी शिनाख्त हुई है।

मृतक गुरूग्राम की एक आइटी कंपनी में मैनेजर था। मृतक अपने परिवार के साथ स्वर्ण गंगा अपार्टमेंट में कई साल से किराए पर रहता था। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। मौके से कोई सूसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

Next Story