उत्तर प्रदेश

Ghaziabad: पति ने सिर में पत्थर मारकर ली पत्नी की जान

Admindelhi1
19 Oct 2024 4:30 PM IST
Ghaziabad: पति ने सिर में पत्थर मारकर ली पत्नी की जान
x

गाजियाबाद: थाना मसूरी पुलिस ने कुशलिया गांव के चांद को पत्नी चांदनी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में चांद ने बताया कि उसे शक था कि उसकी गैर मौजूदगी में चांदनी किसी और मर्द से बात करती है। उससे यह बर्दाश्त नहीं हुआ, इसलिए उसकी जान ले ली।

चांद ने बताया कि उसने 13 अगस्त की सुबह करीब पांच बजे चांदनी के सिर में नुकीला पत्थर देकर मारा था। वह लहूलुहान हो गई थी। उसे लगा कि मर गई है। कपड़ा डालकर उसके शरीर को ढक दिया था। बच्चे सो रहे थे। हमला कर वह भाग गया था। उसे डर था कि पुलिस आते ही उसे पकड़ लेगी। आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही थी। दबिश के दौरान आरोपी हत्थे चढ़ गया और उसको गिरफ्तार कर लिया गया।

Next Story