- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- गाजियाबाद: 140 कैदियों...
उत्तर प्रदेश
गाजियाबाद: 140 कैदियों में HIV और 35 कैदियों में TB की पुष्टि, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप
Shantanu Roy
17 Nov 2022 12:24 PM GMT

x
बड़ी खबर
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की डासना जेल में 140 बंदियों में HIV की पुष्टि हुई है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। जेल प्रशासन ने सभी कैदियों की जांच कराने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि 5500 कैदियों की जांच कराई गई है। जिसमें से 140 बंदियों की रिपोर्ट HIV पॉजिटिव आई है। वहीं 35 बंदियों में टीबी के संक्रमण पाए गए है। जेल प्रशासन ने बताया कि संक्रमित बंदियों को इलाज के लिए एड्स कंट्रोल सोसाइटी भेज दिया गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की जांच जांच करने में जुटा है कि कैदी इतनी संख्या में कैसे संक्रमित हो गए। फिलहाल सभी को इलाज के लिए भेज दिया गया है।
पुरुषों में एचआईवी के ये होते हैं लक्षण
* टेस्टिकल्स यानी कि अंडकोष में दर्द महसूस होना।
* मलाशय और अंडकोष की थैली के बीच दर्द महसूस होना।
* प्रोस्टेट ग्लैंड में सूजन होना।
* पेनिस एरिया में सूजन होना।
* पेनिस पर घाव नजर आना।
* इरेक्टाइल डिस्फंक्शन।
* हाइपोगोनैडिज्म के लक्षण नजर आना।
टी. बी. के होते हैं ये लक्षण
*तीन सप्ताह से ज्यादा खांसी
* बुखार विशेष तौर से शाम को बढने वाला बुखार
* छाती में दर्द
* वजन का घटना
* भूख में कमी
* बलगम के साथ खून आना
Next Story