उत्तर प्रदेश

Ghaziabad: तेज रफ्तार केंटर ने छात्र को मारी टक्कर

Admindelhi1
10 Oct 2024 10:54 AM IST
Ghaziabad: तेज रफ्तार केंटर ने छात्र को मारी टक्कर
x
हादसे में छात्र गंभीर रुप से घायल हो गया

गाजियाबाद: लिंक रोड थानाक्षेत्र में तेज रफ्तार केंटर ने कक्षा चार के छात्र को टक्कर मार दी। इसके बाद उसके दोनों पैर कुचल दिए। हादसे में छात्र गंभीर रुप से घायल हो गया। आरोपी चालक केंटर मौके पर छोडक़र फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।

लिंक रोड थानाक्षेत्र के गांव झंडापुर निवासी कमलजीत ङ्क्षसह का कहना है कि उनका बेटा अर्पित कक्षा चार में पढ़ता है। उनका कहना है कि अर्पित छठ पूजा पार्क में अपने दोस्त के पास गया था। जैसे ही वह फोक्स स्काई कंपनी के सामने पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे केंटर ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। इसके बाद केंटर ने उसके दोनों पैर कुचल दिए। हादसे में अर्पित गंभीर रुप से घायल हो गया। मौके पर इकट्ठा हुई भीड़ ने चालक को पकडऩे का प्रयास किया, लेकिन वह केंटर छोडक़र मौके से फरार हो गया।

सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचे और अर्पित को कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां से उसे दिल्ली लोक नायक अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां पर उसके पैर का आपरेशन किया गया है। कमलजीत की शिकायत पर पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।

Next Story