उत्तर प्रदेश

Ghaziabad: मेट्रो स्टेशन पर जहरीला पदार्थ खाकर युवती ने दी जान

Admindelhi1
3 April 2025 3:43 PM IST
Ghaziabad: मेट्रो स्टेशन पर जहरीला पदार्थ खाकर युवती ने दी जान
x
"उपचार के दौरान युवती की मौत"

गाजियाबाद: नोएडा से ड्यूटी के बाद नंदग्राम स्थित घर लौट रही किरन (23) ने मेट्रो स्टेशन पर जहरीला पदार्थ खा लिया। असहनीय दर्द होने पर किरन ई-रिक्शा में सवार होकर संतोष अस्पताल पहुंची। जहां उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई।

एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि किरन पुत्री किशन कुमार नोएडा स्थित अमेजन कंपनी में नौकरी करती थीं। मंगलवार की शाम करीब साढ़े सात बजे किरन ने मेट्रो स्टेशन स्थित शहीद स्मारक के नजदीक जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसके बाद उनकी हालत खराब हो गई। मेट्रो स्टेशन से ई-रिक्शा में सवार होकर वह संतोष अस्पताल पहुंची और परिजनों और चिकित्सकों को मामले की जानकारी दी। उपचार के दौरान किरन की मौत हो गई। एसीपी ने बताया कि परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।

Next Story