- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ghaziabad: गाजियाबाद...
Ghaziabad: गाजियाबाद बार एसोसिएशन ने लोनी विधायक का समर्थन किया

गाजियाबाद: लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर द्वारा निकाली जा रही कलश यात्रा के दौरान हुए विवाद में गाजियाबाद बार एसोसिएशन ने विधायक का समर्थन किया है। बार एसोसिएशन ने बार सदस्य विधायक नंदकिशोर गुर्जर के साथ हुई दुर्व्यवहार की निंदा करते हुए प्रदेश सरकार से मांग की गई कि दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
सोमवार को बार अध्यक्ष दीपक शर्मा की अध्यक्षता में एसोसिएशन की आपात वर्चुअल बैठक बुलाई गई। सचिव अमित नेहरा ने कहा कि बार एसोसिएशन के सदस्य लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर एडवोकेट प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान राम की कलश यात्रा निकाल रहे थे। यात्रा के दौरान बार सदस्य विधायक नंद किशोर गुर्जर के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। बदसलूकी और बदतमीजी भी की गई। यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा अवरोध उत्पन्न करने, सम्मानित सदस्य के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग और बदतमीजी करने पर बार एसोसिएशन घोर निंदा करती है। बार एसोसिएशन प्रदेश सरकार से मांग करती है कि संबंधित दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।





