उत्तर प्रदेश

Ghaziabad: परिजनों ने महिला की बरामदगी की मांग को लेकर थाने पर हंगामा किया

Admindelhi1
1 Feb 2025 6:47 PM IST
Ghaziabad: परिजनों ने महिला की बरामदगी की मांग को लेकर थाने पर हंगामा किया
x

गाजियाबाद: मोदीनगर के ब्रह्मपुरी कॉलोनी से दस दिन पहले लापता महिला की बरामदगी की मांग को लेकर परिजनों ने थाने पर हंगामा किया। इतना ही नहीं लोग थाने में धरने पर बैठ गये। ब्रह्मपुरी कॉलोनी निवासी मंजू शर्मा की बहन मधु शर्मा का अपने पति से विवाद चल रहा है। विवाद के चलते मधु शर्मा अपनी बहन के घर रह रही थी।

21 जनवरी को मधु गाजियाबाद डयूटी जाने के लिए निकली थी। देर रात तक उसके घर नहीं लौटने पर उसके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की तो स्विच ऑफ आया। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आरोप है कि मधु को उसका पति परेशान करता था। इसके चलते दोनों के बीच अनबन थी।

परिजनों ने मधु की हत्या की आशंका जताई है। आरोप है कि पुलिस मामले में लापरवाही बरत रही है। इसके चलते सुबह करीब 11 बजे परिजन मोदीनगर थाने पहुंचे और हंगामा किया। एसीपी ज्ञान प्रकाश राय का कहना है कि पुलिस टीम महिला की तलाश में लगी है।

Next Story