उत्तर प्रदेश

Ghaziabad: मलबे में दबकर बुजुर्ग की जान गई

Admindelhi1
5 July 2025 5:55 PM IST
Ghaziabad: मलबे में दबकर बुजुर्ग की जान गई
x
"41 वर्षीय बुजुर्ग की मौत"

गाजियाबाद: नंदग्राम क्षेत्र में राजनगर एक्सटेंशन सोसायटी के निकट कच्चे मकान की दीवार के मलबे में दबकर 41 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। उनकी पहचान भगवत सिंह के रूप में हुई। वह मूल रूप से पंजाब के रहने वाले थे। लंबे समय से अपने परिवार के साथ गाजियाबाद में रह रहे थे।

एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि गुरुद्वारे के प्रवासी नागेंद्र सिंह व गुरदीप सिंह ने मलबे में बुजुर्ग के दबे होने की सूचना दी थी। लोगों ने उनको बाहर निकाला। तब तक पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बुजुर्ग को बाहर निकाला गया और अस्पताल भी ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की। बताया गया भगवत सिंह ने हाल ही अपनी बेटी की शादी की थी। उनका एक बेटा संजयनगर और दूसरा बेटा लोनी में रहता है। पिता की मौत की जानकारी मिलने पर वह आ गए।

बीमार बंदी की उपचार के दौरान मौत : डासना जेल के बंदी 81 वर्षीय पुरुषोत्तम शर्मा निवासी मुरथल, सोनीपत हरियाणा की शुक्रवार तड़के हालत बिगड़ गई। उनको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उन्होंने कुछ देर के बाद ही दम तोड़ दिया। एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि पुरुषोत्तम धोखाधड़ी के मामले में जेल में बंद थे। मधुबन बापूधाम पुलिस ने उनको 2024 में गिरफ्तार किया था। परिजनों से बात हुई तो पता चला कि उनकी बाइपास सर्जरी हुई थी। शुक्रवार को बीपी की समस्या बनने से उनकी हालत बिगड़ी। समय रहते उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Next Story