- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ghaziabad: मेरठ रोड पर...
उत्तर प्रदेश
Ghaziabad: मेरठ रोड पर डीपीएस स्कूल की बस ने युवती को मारी टक्कर
Admindelhi1
25 March 2025 2:44 PM IST

x
"मुकदमा दर्ज"
गाजियाबाद: सिहानी गेट क्षेत्र के मेरठ रोड पर कार्यालय जा रही युवती को डीपीएस की बस ने टक्कर मार दी। हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मुरादाबाद निवासी सुषमा खौसला ने बताया कि उनकी बेटी एकता खौसला 18 मार्च की सुबह ड्यूटी पर जा रही थीं। जैसे ही वह मेरठ रोड पर मेट्रो के पिलर नंबर 598 के पास पहुंचीं तो तेज रफ्तार में आई डीपीएस की बस ने उनकी बेटी को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल अवस्था में बेटी को आसपास के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि सीसीटीवी के आधार आरोपी की पहचान कराई जा रही है।
Tagsगाजियाबादमेरठ रोडडीपीएस स्कूलबसयुवतीटक्करमुकदमा दर्जGhaziabadMeerut RoadDPS SchoolBusGirlCollisionCase Registeredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की ब-ड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





