उत्तर प्रदेश

Ghaziabad: पासपोर्ट अधिकारी के घर छापा मारकर करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज बरामद

Admindelhi1
26 March 2025 3:04 PM IST
Ghaziabad: पासपोर्ट अधिकारी के घर छापा मारकर करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज बरामद
x
60 लाख की नकदी और करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज बरामद

गाजियाबाद: केंद्रीय अंवेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, गाजियाबाद में तैनात वरिष्ठ पासपोर्ट अधीक्षक दीपकचंद्र के तीन ठिकानों पटना और गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन व एक अन्य स्थान पर छापा मारकर 60 लाख की नकदी और करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज बरामद किए हैं। इसके अलावा, बैंक जमा खातों, बिक्री विलेखों, म्युचुअल फंड और जीवन बीमा पॉलिसी में निवेश से संबंधित दस्तावेज भी सीबीआई ने जब्त किया है। छापा में वाहन पंजीकरण प्रमाणपत्र (आरसी) सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं, जिनसे आरोपी की अवैध संपत्ति का खुलासा हुआ है।

सीबीआई के अधिकारियों के अनुसार, आरोपी अधिकारी ने क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, गाजियाबाद में सहायक पासपोर्ट अधीक्षक, पासपोर्ट अधीक्षक और वरिष्ठ पासपोर्ट अधीक्षक के पद पर रहते हुए भ्रष्टाचार किया। जांच में सामने आया कि उन्होंने आय के ज्ञात स्रोतों की तुलना में 146.43 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित की। जिसका वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।

आगे की जांच जारी: सीबीआई ने बरामद नकदी और दस्तावेजों को जब्त कर लिया है। अब आरोपी के बैंक खातों की और निवेश की जांच की जाएगी। साथ ही अवैध रूप से अर्जित संपत्ति का स्रोत जानने के लिए सीबीआई ने अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा सकती है। मामले में जल्द ही आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दायर किए जाने की संभावना है।

Next Story