उत्तर प्रदेश

Ghaziabad: जनसुनवाई में डीएम दीपक मीणा ने सुनीं लोगों की समस्याएं

Admindelhi1
14 May 2025 4:49 PM IST
Ghaziabad: जनसुनवाई में डीएम दीपक मीणा ने सुनीं लोगों की समस्याएं
x
"अधिकारियों को दिए निपटारे के निर्देश"

गाजियाबाद: कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में जिलाधिकारी दीपक मीणा ने जनसुनवाई आयोजित की। इस दौरान उन्होंने प्राप्त शिकायतों और आवेदनों का अध्ययन कर प्रार्थियों से उनके प्रकरणों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। जिलाधिकारी ने प्रार्थियों को आश्वस्त किया कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

कुछ मामलों में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल संपर्क कर मौके पर ही शिकायतों का पूर्ण गुणवत्ता के साथ निस्तारण कराया। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए, उन्हें समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए निर्देश दिए। जनसुनवाई में पुलिस, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए), नगर निगम, राजस्व, स्वास्थ्य, विद्युत, बैंक, पेंशन और पारिवारिक विवादों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ताओं से अनिवार्य रूप से फीडबैक लिया जाए। जनसुनवाई के दौरान डे ऑफिसर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) सौरभ भट्ट भी उपस्थित रहे।

Next Story