उत्तर प्रदेश

Ghaziabad: डिप्टी सीएम सहित तमाम नेताओं ने किया योग

Admindelhi1
21 Jun 2025 11:49 AM IST
Ghaziabad: डिप्टी सीएम सहित तमाम नेताओं ने किया योग
x
"11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस"

गाजियाबाद: पूरे विश्व के साथ-साथ भारत में आज 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में भी इस मौके पर जिला प्रशासन की ओर से एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें राज्य और केंद्र सरकार के कई प्रमुख नेताओं और अधिकारियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का आयोजन गाजियाबाद की एक निजी यूनिवर्सिटी में किया गया, जहां सुबह 6:00 बजे से 7:45 बजे तक योगाभ्यास कराया गया।

मुजफ्फरनगर में पेटीएम के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन साइबर ठग गिरफ्तार

डिप्टी सीएम सहित कई दिग्गज हुए शामिल

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप, कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, गाजियाबाद सांसद अतुल गर्ग, जिलाधिकारी दीपक मीणा और अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने योगाभ्यास किया।

डिप्टी सीएम बोले – “जल और वन बचाना ही जीवन बचाना”

कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज योग न केवल भारत बल्कि 193 देशों में एक साथ मनाया जा रहा है। यह एक वैश्विक अभियान बन चुका है। जब तक हम जल, जंगल और प्रकृति को नहीं बचाएंगे, तब तक जीवन को नहीं बचा सकते। योग स्वस्थ तन और स्वस्थ मन का माध्यम है।”

उन्होंने यह भी जोड़ा कि हर व्यक्ति को कम से कम एक पेड़ अपनी मां के नाम पर लगाना चाहिए, यही असली पर्यावरण संरक्षण है। उन्होंने विपक्ष के नेताओं द्वारा स्कूलों को लेकर दिए गए बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “भारतीय जनता पार्टी स्कूल बंद नहीं करती, बल्कि खोलती है। जो यह कह रहे हैं, पहले वे अपने चश्मे की जांच कराएं।”

जिलाधिकारी ने भी किया योग, दी शुभकामनाएं

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने भी इस अवसर पर योगाभ्यास किया और सभी जनपदवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि योग मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों के लिए अत्यंत आवश्यक है, और प्रशासन द्वारा ऐसे आयोजनों से लोगों को प्रेरणा मिलती है।

योग के जरिए स्वास्थ्य और एकता का संदेश

कार्यक्रम में छात्रों, अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने भी भाग लिया। योग प्रशिक्षकों ने विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया और उनके लाभों के बारे में जानकारी दी।

Next Story