- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ghaziabad: साइबर ठगों...
Ghaziabad: साइबर ठगों ने झांसा देकर 2.80 लाख रुपये ठगे

गाजियाबाद: नंदग्राम थाना क्षेत्र की अफसर सिटी सोसायटी निवासी जतिन कुमार पाल से साइबर ठगों ने 2.80 लाख रुपये ठग लिए। अतिरिक्त रुपये जमा न करने पर ग्रुप निष्क्रय कर दिया गया। पीड़ित ने नंदग्राम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि राजनगर एक्सटेंशन की आॅफीसर सोसायटी निवासी जतिन कुमार पाल के अनुसार उन्हें 17 मार्च को एक कॉल आया। कॉलर ने उन्हें घर बैठे काम देने और टेलीग्राम टास्क के जरिए मोटा मुनाफा कमाने का झांसा दिया। पीड़ित को मुनाफे के कुछ रुपये भी खाते में भेजे।
आरोप है कि इसके बाद टेलीग्राम टास्क से जोड़कर निवेश कराया गया। पीड़ित ने 2.80 लाख रुपये का निवेश किया। रुपये खाते से न निकाल पाने पर पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई तो अतिरिक्त धनराशि की मांग की गई। विरोध करने पर ठगों ने ग्रुप निष्क्रय कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर बीएनएस के अंतर्गत कम्प्युटर संशाधनों से धनराश ट्रांसफर करने की धारा 66डी में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि बैंक ब्यौरे के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।





