उत्तर प्रदेश

Ghaziabad: सत्यापन के बाद भी अपराधी बेकाबू, छह पुलिसकर्मी लाइन हाजि

Admindelhi1
25 May 2025 11:05 AM IST
Ghaziabad: सत्यापन के बाद भी अपराधी बेकाबू, छह पुलिसकर्मी लाइन हाजि
x
ग्रामीण क्षेत्र में सत्यापन के बावजूद कुछ अपराधियों ने आपराधिक गतिविधि की

गाजियाबाद: बीट पुलिसिंग व्यवस्था में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने कार्रवाई की है। ग्रामीण क्षेत्र में सत्यापन के बावजूद कुछ अपराधियों ने आपराधिक गतिविधि की हैं। इसका खुलासा बीट रिपोर्टिंग के दौरान हुआ। इससे खफा सुरेंद्र नाथ तिवारी ने छह पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है।

डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि कानून व्यवस्था को बेहतर करने और अपराधियों पर निगरानी के लिए लागू की गई बीट पुलिस प्रणाली में लापरवाही बरतने वाले छह पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। सभी पुलिसकर्मी देहात जोन के हैं। मोदीनगर क्षेत्र और ट्रोनिका सिटी क्षेत्र में बदमाशों का वेरिफिकेशन होने के बाद भी अपराध हुआ जिसमें पुलिस ने जांच के बाद ऐसे बदमाश पकड़े जिनके सत्यापन में लापरवाही बरती गई है। ऐसे में ट्रोनिका सिटी थाने में तैनात दरोगा विजेंद्र कुमार, ट्रेनी दरोगा अरविंद कुमार, हेड कांस्टेबल विकास राणा, महिला कांस्टेबल नीशु, भोजपुर थाने में तैनात हैड कांस्टेबल चरन सिंह और मोदीनगर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल सुनील कुमार को लाइन हाजिर किया है। डीसीपी के मुताबिक जांच में सामने आया कि इन पुलिसकर्मियों ने अपना काम ठीक से नहीं किया था जिस वजह से बदमाशों के सत्यापन की रिपोर्ट गलत दी गई। बताया कि बीट पुलिसिंग व्यवस्था में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Next Story