उत्तर प्रदेश

Ghaziabad: लोनी में बदमाशों ने मचाया तांडव, अंधाधुंध फायरिंग से लोग सहमे

Admindelhi1
19 Jun 2025 5:18 PM IST
Ghaziabad: लोनी में बदमाशों ने मचाया तांडव, अंधाधुंध फायरिंग से लोग सहमे
x

गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद जिले के लोनी क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब ग्राम गढ़ी कटिया में बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। घटना थाना अंकुर विहार क्षेत्र की है, जहां फायरिंग के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

पीड़ित गौरव ने बताया कि बदमाश उनके भाई नितेश उर्फ निते को जान से मारने की नीयत से आए थे। हमलावरों ने सीधे घर को निशाना बनाकर फायरिंग की। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन गोलियों की आवाज से इलाके में अफरातफरी मच गई। परिजनों ने तुरंत गाजियाबाद पुलिस को सूचना दी और थाने में लिखित शिकायत देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फायरिंग के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। फिलहाल पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है।

रिहायशी इलाके में हुई इस अंधाधुंध फायरिंग से स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश है। लोगों ने प्रशासन से इलाके में सुरक्षा बढ़ाने और बदमाशों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

Next Story