- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ghaziabad: आदेशानुसार...
Ghaziabad: आदेशानुसार न्यायालय परिसर में गुटखा, पान, बीड़ी-सिगरेट पर पूर्ण प्रतिबंध

गाजियाबाद: न्यायालय परिसर को स्वच्छ और अनुशासित बनाए रखने के उद्देश्य से जनपद न्यायाधीश, गाजियाबाद के आदेशानुसार न्यायालय परिसर में गुटखा, पान, बीड़ी-सिगरेट आदि पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।
बार एसोसिएशन, गाजियाबाद के पत्र के मद्देनज़र विशेष न्यायाधीश (पोक्सो एक्ट) एवं प्रभारी अधिकारी नजारत, नीरज गौतम (एच.जे.एस.) ने इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक, सुरक्षा प्रभार, न्यायालय परिसर को निर्देश जारी किए हैं। आदेश के तहत न्यायालय भवन के सभी प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा कर्मियों द्वारा वादकारियों की गहन जांच सुनिश्चित करने को कहा गया है, ताकि कोई भी प्रतिबंधित वस्तु परिसर में न लाई जा सके।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य न्यायालय परिसर को साफ-सुथरा बनाए रखना और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करना है।





